भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी के प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल
राजकुमार यादव
पटना /राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय दो बीरचंद पटेल पथ में दरभंगा निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता भरत भगत उर्फ भरत चौरसिया आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता से त्याग कर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय विजय साहू ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल में ओबीसी समाज के लोगों का सम्मान पहले से था और आज भी है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ओबीसी समाज के लिए ढेर सारी कुर्बानियां दी है
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने अंग वस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया एव लालू जी एवं तेजस्वी जी के नीतियों के प्रभावित होकर राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता ग्रहण करने पर चौरसिया जी को बधाई दिया राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण एवं बली यादव ने माला पहना कर स्वागत किया।

