आरोपी दारोगा ने खुद को छुड़ाने के लिए अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर निगरानी अधिकारियों पर तान दी
राजकुमार यादव
पटना / आरोपी दारोगा ने खुद को छुड़ाने के लिए अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर निगरानी अधिकारियों पर तान दी।
इसके बाद जानीपुर-नौबतपुर मार्ग पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।
जानीपुर थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
निगरानी ने अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

