मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि राज्य में सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा
बिहार में अब अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि राज्य में सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।
तारापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब बिहार में कानून का राज चलेगा और अवैध कब्जों पर “बुलडोजर” कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने यह भी कहा कि कार्रवाई किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जो भी सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा, उसके खिलाफ कदम उठाया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनके अपने घर पर भी प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि कानून सभी के लिए बराबर है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

