बड़ी खबरेबिहारसंस्कृति

दुल्लीपट्टी महावीर झंडा महोत्सव में महादंगल का फाइनल बाबर पहलवान बने विजेता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/जयनगर प्रखंड क्षेत्र के दुल्लीपट्टी पंचायत के खिड़-खिड़या टोल स्थित खेल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमहावीर झंडा महोत्सव सह धार्मिक अनुष्ठान एवं मेला के तीसरे दिन शुक्रवार को महिला-पुरुष विराट महादंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया। इस रोमांचक मुकाबले में बाबर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
IMG 20260411 WA0005 दुल्लीपट्टी महावीर झंडा महोत्सव में महादंगल का फाइनल बाबर पहलवान बने विजेताफाइनल मैच को देखने के लिए दूर-दराज से भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। पूरे मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही। कार्यक्रम का उद्घाटन महावीर झंडा सेवा समिति, दुल्लीपट्टी के तत्वावधान में मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव सह पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार ठाकुर एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष सरोज यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, वहीं अतिथियों में सचिव कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यहां महावीर झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ महादंगल का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं। इस वर्ष भी नेपाल सहित बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा के नामी पहलवानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया और विजेता बाबर पहलवान को शुभकामनाएं दी गईं। मौके पर आयोजन समिति के संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता, संरक्षक सह पैक्स अध्यक्ष नवेन्द्र झा, पूर्व मुखिया अरुण यादव, सत्येंद्र चौधरी, परमेश्वर यादव, गोपाल यादव, सह सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार झा, मेला प्रभारी अशोक यादव, दंगल प्रभारी रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
IMG 20260411 WA0006 दुल्लीपट्टी महावीर झंडा महोत्सव में महादंगल का फाइनल बाबर पहलवान बने विजेतामेले में 108 फीट ऊंचा महावीर झंडा और देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।