देश - विदेशकृषिखेल

पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 902.0 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 1090.1 हजार लीटर एलपीजी गैस का 43 हजार 790 स्टॉक है । 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिंकू कुमार 

मधुबनी जिले में पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल)का आज दिनांक-03.04.2026 को जिले के सभी कंपनियों के पेट्रॉल पम्पो को मिलाकर 902.7 हजार लीटर पेट्रोल तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 1090.1 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जबकि औसतन जिले के सभी कंपनियों के पेट्रॉल पम्पो को मिलाकर 162.366 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 240.706 हजार लीटर का मात्र खपत है।
मधुबनी जिले में आज दिनांक-03.04.2026 को 43 हजार 790 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। अब तक कुल बुकिंग (01.03.2026 से 02.04.2026) 4 लाख 57 हजार 983 है। जिले में एलपीजी गैस वितरण सामान्य ढ़ंग से हो रही है। जिले के विभिन्न कंपनियों के सभी एलपीजी वितरकों के द्वारा होम डिलीवरी के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी एवं गोदाम पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचने की आवश्यकता है।प्रशासन द्वारा गैस उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक गैस की आपूर्ति करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। समय-समय पर आम जनता के विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों की जांच जिलास्तरीय टीम के द्वारा कराकर आवश्यक कारवाई भी की जा रही है।
दिनांक-01.03.2026 से 02.04.2026 तक कुल-4 लाख 13 हजार 283 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की डिलिवरी कर दी गयी है। सभी कंपनियों को मिलाकर जिले में कल दिनांक-02.04.2026 को गैस सिलिंडर बिक्री की कुल संख्या- 14 हजार 587 है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दीपक कुमार ने बताया कि सभी कंपनियों को मिलाकर दिनांक-02.04.2026 को कंपनी से गैस सिलिंडर की प्राप्ति कुल-9 हजार 915 है।
एलपीजी गैस के संबंध में गूगल लिंक, जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है।
सभी उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। अनावश्यक गैस एजेंसियों पर भीड़ नही लगाए एवं अपनी बारी का प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी से गैस प्राप्त करें। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जिला द्वारा उपलब्ध कराये गए लिंक पर अपने आवश्यकतानुसार डिमांड करने का निदेश दिया गया है, ताकि वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनको व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इंडेन के उपभोक्ता किसी प्रकार के शिकायत हेतु टाॅल फ्री नंबर 18002333555(24X7) पर पर काॅल कर सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर भी शिकायत की जा सकती है।
जिला प्रशासन के द्वारा एलपीजी गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थ के अनावश्यक भंडारण करने से बचने की अपील की गई है।