वो भी इस तरह मुख्यमंत्री कौन बिहार की राजनीति दिल्ली से नागपुर पहुंच गई
सूरज कुमार
बिहार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री की आंच धीरे- धीरे संघ कार्यालय पहुंच गई है और इस तरह कि बिहार की राजनीति दिल्ली से नागपुर पहुंच गई है। इस बात की भनक लगते ही नागपुर का दरबार पूरी लय में आ चुका है। इस लय में बीजेपी के कुछ नेता आ गए हैं या फिर नागपुर जाना उनकी सहज राजनीति का ही हिस्सा हो। पर बिहार के गलियारों में नागपुर परिक्रमा करने वाले बीजेपी नेताओं की खास चर्चा हो रही है। जानिए उन राजनेताओं के बारे में जिनकी गणेश परिक्रमा यानि नागपुर दर्शन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।
नागपुर परिक्रमा क्यों
बिहार में नए सीएम को लेकर राजनीतिक गलियारों में जो बाते उभर कर आ रही हैं वो ये कि बिहार का अगला सीएम नीतीश कुमार की पसंद का होगा और उसे नीतीश नीति के दायरे में सरकार चलानी होगी। चर्चा है कि संघ को यह बात खल गई है कि बीजेपी सत्ता में आएगी तो नीतीश कुमार के थ्री सी यानि क्राइम,करप्शन और कम्युनलिज्म की पटरी पर चलेगी।

