बड़ी खबरेबिहार

जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश यादव के असामयिक निधन के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सूरज कुमार 

नवादा/जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश यादव के असामयिक निधन के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। इस दुःख घटना की सूचना मिलते ही नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव  शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में धैर्य व हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

कौशल यादव ने कहा कि यह दुखद हादसा पूरे क्षेत्र के लिए बहुत पीड़ादायक है।  परिवार के साथ दुख में शामिल हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा परिवार को इस आघात से उबरने की शक्ति प्रदान हो।

यह मुलाकात नवादा की राजनीति में सौहार्द और मानवता की भावना को दर्शाती है, जहां विपरीत विचारधारा के बावजूद नेता एक-दूसरे के दुःख में साथ खड़े होते हैं। परिवार अभी भी गहरे सदमे में है।