श्री 108 शिव नारायण संत समाज का 3 दिवसीय संत सम्मेलन
शम्भू कुमार रॉय
पूर्णिया जिला के डगरुआ प्रखंड अंतर्गत गंडवास पूरब चौक बेलगच्छि में श्री श्री 108 शिव नारायण संत समाज का तीन दिवसीय संत सम्मेलन रविवार से शुभारंभ हो गया, जो 15 मार्च से 17 मार्च तक चलेगा।
इस संत सम्मेलन में देश व दुनिया के कई राज्य से बड़े-बड़े सतगुरु महराज पधारे है, जिसमें मुख्य अतिथि विश्व संरक्षक संत डॉ.राम दयाल जोशी जी महाराज बलिया यू पी,,महंत श्री बालेश्वर जी अररिया, और साथ में श्रीमती सुशीला जोशी बलिया यूपी कपिल देव केशरी,केवल कृष्ण जी महाराज,बाबा सदानंद, बालेश्वर करतार,विष्णु आनंद भुसिया जी,श्री रोहित कुमार जी कमला देवी, बाबा जय कृष्ण जी और नरेश जी आदि महंत आकर इस सत्संग में पहुंचे।लोगों को देश दुनिया की शान्ति सुकून व स्वामी शिवनारायण जी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाल रहे हैं तथा लोगों को सही रास्ते पर चलने का इस सत्संग सम्मेलन के माध्यम से लोगों को संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।वहीँ व्यावस्था के रूप मे श्री बाबा नारायण जी की कड़ी मेहनत से इस विराट आयोजन को सफल पूर्वक किया जा रहा। जहाँ सभी भक्तों के खाने ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।

