निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाले गिरफ्तार
न्यूज डेस्क
पटना/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाला, युवक को पुलिस ने फतेहपुर से दबोचा
बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिस पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर मशहूर लोकगायिका Maithili Thakur और Nishant Kumar की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बनाने और सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से दोनों की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार की थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और सोशल मीडिया अकाउंट व डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरणों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस काम में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

