बिहार

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की उल्टी गिनती शुरू तो 10 मार्च से उनकी समृद्धि यात्रा को फिर शुरू करने का क्या मतलब

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

पटना/बिहार सरकार के एक फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं की मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के कार्यकाल की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, उस स्थिति में 10 मार्च से उनकी समृद्धि यात्रा को फिर शुरू करने का क्या मतलब है।

कुछ ही दिन में नई सरकार का गठन होना है,चर्चा के मुताबिक नये मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे।ऐसे में नीतीश कुमार की इस यात्रा का औचित्य क्या है।वैसे सामने से तो यही बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आम जनता से बातचीत कर उनकी राय जानेंगे। लेकिन अंदरखाने में कुछ अलग चल रहा है।

बताया जा रहा है कि संक्रमण काल के इस दौर में सरकार के कुछ वरिष्ठ IAS अधिकारी माहौल बनाना चाहते हैं कि बिहार की भलाई इसी में है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहें। उनके हटने से बिहार को बहुत नुकसान होगा। समृद्धि यात्रा के दौरान जनसंवाद के जरिये इस नैरेटिव (नीतीश का सीएम बने रहना) को सेट करने में मदद मिलेगी। जनता अपने बीच नीतीश कुमार को अपने बीच पाकर भावुक हो जाएगी और और उन पर बिहार में बने रहने के लिए दबाव बनाएगी।