Uncategorizedबिहार

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति मे रखते हुए Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण की, लेकिन पोलिटिकल डेब्यू के साथ ही विवादों में

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में आज पहला कदम रखते हुए Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण की, लेकिन पोलिटिकल डेब्यू के साथ ही विवादों ने उन्हें घेर लिया।
पहला विवाद उनकी इंजीनियरिंग की डिग्री को लेकर हुआ तो दूसरा उनकी उम्र को लेकर हो रहा है।
कॉंग्रेस ने आज दावा किया कि निशांत इंजीनियर नहीं हैं और उनका जन्म 1975 में नहीं 1980 में हुआ है।
कॉंग्रेस प्रवक्ता असित हठ योगी ने कहा कि निशांत कुमार को इंजीनियर बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और है, उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई जरूर शुरू की थी, लेकिन उन्होंने कोर्स पूरा नहीं किया, इसलिए वो इंजीनियर नहीं कहे जा सकते।
कॉंग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि “मैं पूरे दावे और पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि निशांत कुमार के पास इंजीनियरिंग की कोई डिग्री नहीं है। निशांत कुमार के बारे में मीडिया लगातार दो गलत सूचनाओं दे रही है। पहली ये कि वो इंजीनियर हैं और दूसरी ये कि उनका जन्म 1975 में हुआ।”

उन्होंने कहा कि सच यह है कि बीआईटी, मेसरा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे निशांत कुमार ने आखिरी साल में पढ़ाई छोड़ दी थी और, वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। दूसरा सच ये है कि निशांत का जन्म 1975 में नहीं हुआ 1980 में हुआ है। सक्रिय राजनीति में उनका स्वागत है। लेकिन स्वागत करने के लिए जबरदस्ती ना तो महान बनाने की ज़रूरत है और ना ही इंजीनियर बनाने की ज़रूरत। इसके लिए निशांत का एक सरल व्यक्ति होना ही काफी है।