भूमिहीन परिवारों द्वारा Co को दिया आवेदन ,अंचल पदाधिकारी द्वारा मिला आश्वासन
सुरेश कुमार गुप्ता
मधुबनी/ खजौली अंचल के सुक्की साईफन के वार्ड नम्बर नौ एवं दस निवासी द्वारा रामभरोस यादव के नेतृत्व में लगभग तीस परिवार सदस्यों द्वारा अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौपा ।दिए गए।
आवेदन के अवलोकन में उन्हौने बतलाया है कि कमलां प्रमंडल नहर द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया है कि जल्द ही घर को हटाइये नही तो डोजर घर को हटा दिया जाएगा ,आगे रामभरोस यादव ने अंचल पदाधिकारी को बतलाए की सुक्की घाट टोल ,अंचल खजौली स्थित उग्रनाथ शाखा नहर कोट बांध किनारे फूस का घर बनाकर लगभग 40 सालों से रह रहे है ।और इन लोगो के पास सरकारी भूमि पर घर बनाकर रह रहे है और इनके पास अन्यत्र कोई भी निजी भूमि नही है ।जल संसाधन विभाग के द्वारा पत्रांक 361 दिनांक 17 / 12 /2025 को नोटिस मिला कि उक्त सरकारी भूमि को खाली कर दे ।खजौली अंचल पदाधिकारी विजय कुमार ने भूमि हीन परिवारों से आवेदन लेकर आशस्वस्त किया कि दिए गए आवेदन के अवलोकन में जांच करवाएंगे और दोनों पक्षो का बात सुनेंगे ।सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए अगर आप भूमिहीन परिवार है तो पहले सरकार द्वारा बसाया जाएगा ।जगह का जानकारी प्राप्त करते है और उस पर अम्ल किया जाएगा ।
वही आशा देवी ,रीना देवी ,किरण देवी ,रंजीता देवी ,जगदीश राम ,सन्तोष राम ,धर्मेंद्र सहनी ,गीता देवी ,छोटु सदाय ,शिबो देवी सहित अन्य सदस्यों ने बतलाया कि हम लोग भूमि हीन है और हम लोगो के पास कोई भी जगह नही है ।घर मे छोटे छोटे बच्चे है विमार परिजन है ,हम लोग कहा जाएंगे ।सरकार द्वारा पहले हमलोगों को बसाने का कार्य करे उसके बात उजाड़ने का ।अंचल कार्यालय द्वारा सभी पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर अंचल पदाधिकारी द्वारा बोला गया है कि मेरा मोबाइल नम्बर लीजिए दिक्कत होगा तो आप अपनी बात बेहिचक रख सकते है।

