पैक्स अध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव भारी मतों से चुनाव जीते
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ लदनियां प्रखंड के खोजा पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव भारी मतों से चुनाव जीते।निर्वाची सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कमलेश कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप यादव को 280 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने विजय उम्मीदवार कमलेश कुमार यादव को निर्वाचन प्रमाण दिया।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव को कुल 722 वोट मिले। जबकि दिलीप कुमार यादव को 442 एवं रामसेवक चौधरी को 85 वोट मिले। पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन उमीदवार नामांकन किया था वहीं कमलेश कुमार यादव कहा कि पैक्स अध्यक्ष पर चुनाव लोगों का आशीर्वाद मिला और मजबूती से सेवा करेंगे।
वही पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, जगदीश यादव, पंचायत समिति पति नागे यादव , शिक्षक रंजित यादव, मनोज यादव, मुखिया पहलद राय , मनोज चौधरी अन्य लोगों ने बधाई दी।

