बिहार

अमेरिका की एक कंपनी चांद पर दुनिया का पहला होटल बनाने की योजना एक रात का किराया लगभग 4.10 लाख डॉलर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अब चाँद पर लोग रहने की तैयारी कर रहे है। बता दें की अमेरिका की एक कंपनी चांद पर दुनिया का पहला होटल बनाने की योजना पर काम कर रही है।यह 2032 तक पूरा होगा।इसका मकसद भविष्य में इंसानों के चंद्र निवास की संभावनाएं तलाशना है।

इस होटल का निर्माण चांद की मिट्टी (रेगोलिथ) और रोबोटिक तकनीक से किया जाएगा, जबकि रहने के लिए फुलाए जाने वाले मॉड्यूल इस्तेमाल होंगे।बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 लाख डॉलर की डिपॉजिट राशि और एक रात का किराया लगभग 4.10 लाख डॉलर यानि लगभग 3 करोड़ 66 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।