बिहार

उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में पूरे जिले में मनाया गया 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस ।। 2.मधुबनी का मान बढ़ा उज्ज्वल कुमार और मंटू कुमार होंगे गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि।। 3.कल संपूर्ण जिले में हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस :DM 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अरुण कुमार की रिपोर्ट 

 

मधुबनी/हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर,धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” उक्त शपथ उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह ने डीआरडीए स्थित सभा कक्ष में आयोजित 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के उपरांत उपस्थित सभी नव मतदाता एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मियों को शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा की सबकी भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा।लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके पूर्व उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पाग-दोपट्टा एवं पुष्प गुच्छ देकर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया,साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला गया साथ ही वोट के महत्व के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला। उप विकास आयुक्त ने 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर कई बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को भी प्रसारित किया गया। प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक एवं बी.एल.ओ. को पुरस्कृत भी किया गया। बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक में

31-हरलाखी, श्री रंधीर कुमार सिंह, सहायक तकनीकी मैनेजर, मधवापुर
32-बेनीपट्टी, श्री अविनाश कुमार, आवास पर्यवेक्षक
33-खजौली, श्री जयदीप घोष, तकनिकी सहायक, जयनगर,
34-बाबूबरही, श्री संतोष कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, लदनियाँ, 35-बिस्फी, श्री राजेश कुमार झा, प्रखंड शिक्षक, 36-मधुबनी, श्री प्रशांत पटेल,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पंडौल, 37-राजनगर, श्री अनिल कुमार,पंचायत सचिव, अंधराठाढ़ी, 38-झंझारपुर, श्री उदय कुमार,पंचायत सचिव, झंझारपुर, 39-फुलपरास,श्री प्रमोद कुमार प्रभाकर, कृषि समन्वयक, 40-लौकहा,श्री रमेश कुमार मेहता, प्रखंड कृषि समन्वयक, लौकहा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही बी.एल.ओ.

31-हरलाखी, श्री जितेन्द्र किशोर, शिक्षक, 32-बेनीपट्टी, श्री मोद कुमार झा, शिक्षक, 33-खजौली, श्री मनोज कुमार दास,शिक्षक, 34-बाबूबरही, मो० शमशी अहमद,शिक्षक,
35-बिस्फी,दरकशॉ रूही, सेविका,36-मधुबनी, श्री प्रमोद कुमार झा,शिक्षक,37-राजनगर,
श्री राम नंदन राय,शिक्षक, 38-झंझारपुर, श्री राकेश कुमार, शिक्षक, 39-फुलपरास,
मो० रिजवान अहमद, शिक्षक,
40-लौकहा, नुर मोहम्म्द, शिक्षक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में एडीएम, मुकेश रंजन, एडीएम विभागीय जांच, नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित सभी पदाधिकारी,कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।।

 

2.मधुबनी का मान बढ़ा उज्ज्वल कुमार और मंटू कुमार होंगे गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि

मधुबनी के उज्ज्वल कुमार और मंटू कुमार दिल्ली में 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल। भारत सरकार ने इन्हें नदियों के की अविरलता, निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के कारण उन्हें गणतंत्र दिवस पर्व समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
दोनों का चयन जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भागीदारी तथा जिले में जल योद्धा के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित करने के कारण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उज्ज्वल कुमार अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत धकजरी निवासी सुनील चन्द्र मिश्र एवं कुमकुम मिश्र के पुत्र हैं। वे जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, कुआँ संरक्षण सहित अनेक सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त वे दिव्यांगजनों के हित में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, शहर के जे.पी. कॉलोनी निवासी मंटू कुमार स्वर्गीय रामभूषण मंडल एवं गीता देवी के पुत्र हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा पौधारोपण, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, कुआँ संरक्षण, पेड़ों पर कृत्रिम घोंसले लगाना, एक पेड़–एक ज़िंदगी, पानी बचाओ–जीवन बचाओ, सीड बॉल निर्माण, जल संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त अभियान, पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जल-जीवन-हरियाली, एक पेड़ माँ के नाम तथा धरा मांगे हरियाली जैसे अनेक अभियानों का सफल संचालन किया गया है। इन सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
दोनों युवाओं के चयन पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

 

3.कल संपूर्ण जिले में हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस :DM 

संपूर्ण जिले में हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस मानये जाने को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सबसे पहले पूर्वाहन 9:00 बजे जिलाधिकारी, आनंद शर्मा* द्वारा वाटसन उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएंगी आकर्षक झांकियां।इसके बाद पूर्वाहन 9:55 पर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इसके उपरांत 10:10 पर अनुमंडल कार्यालय सदर, मधुबनी में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, चंदन कुमार झा द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। 10:20 पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। 10:30 पर जिला परिषद, मधुबनी के कार्यालय में जिला परिषद परिषद अध्यक्षा, श्रीमती बिंदु गुलाब यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। 10 बजकर 40 मिनट पर जिला पदाधिकारी द्वारा रेड क्रॉस भवन पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 10:50 पर नगर निगम कार्यालय मधुबनी में झंडोतोलन किया जाएगा, 11:05 नगर थाना के थानाध्यक्ष द्वारा नगर थाना परिसर में तिरंगा फहराया जाएगा और 11:20 में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा पुलिस लाइन मधुबनी में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरे जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी महादलित टोलो में पूरे हर्षोल्लास एवं उत्सव के वातावरण में टोला बुजुर्ग द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा,जिसमे प्रभारी मंत्री सहित जिले के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों,गणमान्य, अधिकारियों,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी प्रतिनिधियों सहित तमाम जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जिलेवासियों के सहयोग से मधुबनी जिला समाजिक सौहार्द, शांतिपूर्ण एवं विधि- व्यवस्था के वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा।