देश - विदेशबिहार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर Training & Capacity Building श्रेणी में मधुबनी जिले को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर Training & Capacity Building श्रेणी में मधुबनी जिले को राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान महामहिम  राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
यह सम्मान मधुबनी जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण, सतत क्षमतावर्धन एवं उत्कृष्ट टीमवर्क की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।