(करवाई) 46 लाख फाइलों का निपटारा, बिहार में 26 जनवरी से
न्यूज डेस्क
बिहार सरकार ने राजस्व महा-अभियान में मिले करीब 46 लाख लंबित आवेदनों को निपटाने के लिए बड़ा कदम उठा दिया है। ये सारे आवेदन परिमार्जन प्लस और दाखिल-खारिज से जुड़े हुए हैं।
सरकार ने घोषणा की है कि 26 जनवरी से एक विशेष अभियान शुरू होगा, जिसमें सारे लंबित मामलों पर तेजी से काम किया जाएगा। टारगेट रखा गया है कि 31 मार्च 2026 तक सबका निपटारा कर दिया जाएगा।
इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि काम में कोई ढिलाई न रहे और जनता को राहत मिल सके।

