पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को कहां ले गई यूपी पुलिस
यूपी /पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को कहां ले गई यूपी पुलिस।
उनका ट्विटर अकाउंट किसने डिलीट किया।
ये सारे गंभीर सवाल उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के एक संदेश से खड़े हो गए हैं।
मैं वो संदेश ज्यों का त्यों पेस्ट कर रहा हूँ जो अमिताभ जी की पत्नी नूतन जी की ओर से भेजा गया है।
“अमिताभ जी लखनऊ से दिल्ली आ रहे थे तो उन्हें शाहजहांपुर के आसपास कई लोगों ने ट्रेन से जबरदस्ती उतार लिया पूछने पर कहां ले जा रहे हैं कुछ नही बताया।
ट्रेन के अधिकारियों से संपर्क करने पर मात्र इतना पता चला कि 10 से 15 लोग थे जो शायद सिविल पुलिस से थे।
हैरानी की बात तो ये है कि रातोंरात अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट कहां गया।
अगर डिलीट या डिसएबल हुआ तो किसने डिलीट या डिसएबल करवाया।
उन्हें अगर अरेस्ट किया गया है तो किस मामले में।
आखिर उनके परिवार को अभी तक सूचना क्यों नहीं दी गई है।
यूपी पुलिस को इस बाबत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अमिताभ ठाकुर लंबे समय से योगी सरकार की आँख की किरकरी बने हुए थे।
वे STF चीफ से लेकर योगी सरकार और उनके दफ़्तर तक लगातार चुभते हुए सवाल पूछ रहे थे।

