केन्द्र व राज्य के विकास में एनडीए सरकार की अहम भूमिका : शहनवाज हुसैन
बिहटा / एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन जी जे कॉलेज बिहटा प्रांगण में आयोजित की गई जिसका उदघाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, जदयू के पूर्व सांसद कविता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता पटना जेडीयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने तथा संचालन भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेज गति से विकास कर रही हैं उसी तरह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश में सबसे अधिक तरक्की करने वाला राज्यों में सुमार हो गया हैं और विकास में ऐतिहासिक काम किया है । जिसके बुते बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनना तय है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ा एवं जीता जा सकता हैं। एनडीए गठबंधन के एक एक कार्यकर्ता मनेर विधानसभा के हर घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने खचाखच भरे प्रांगण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भीड़ ने ही बता दिया कि राज्य में एनडीए गठबंधन डबल इंजन की सरकार बनना तय है। मनेर विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से विपक्ष की नीद हराम हो चुकी है। पूर्व सांसद कविता सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला रोजगार योजना चलाकर कृतिमान स्थापित किया है। जिससे राज्य के महिलाएं आत्मनिर्भर ही नहीं महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ा हैं। पूर्व विधायक प्रो श्रीकांत निराला ने कहा कि नीतीश कुमार विकाश पुरुष के साथ- साथ कार्यकर्ताओं में पहले से और अधिक लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं इसलिए एनडीए ही जनता का सच्चा सेवक है। भाजपा नेता डॉ शिवनंदन सिंह ने कहा कि जी एस टी दरों में कटौती से आम जनता का आर्थिक बोझ कम होगा और उनका जीवन यापन अधिक सुगम एवं सरल होगा। 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष ही नहीं विश्वकर्मा हैं यहां चुनाव एनडीए गठबंधन लड़ेगी। उपस्थित लोगों में पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ निखिल आनन्द, प्रेमप्रकाश, प्रशांत निराला, पूर्व भाजपाअध्यक्ष आशुतोष सिंह, डॉ कुमार यादवेश, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।