देश - विदेशक्राइमबिहार

महिला थाना प्रभारी को निगरानी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई में इस बार फिर रिश्वत लेते हुए एक महिला एसआई को गिरफ्तार किया गया है।

निगरानी की ओर से की गई छापामारी में समस्तीपुर महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है।S.I पुतुल कुमारी को निगरानी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

निगरानी टीम विभिन्न जिला एवं विभागीय स्तर पर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है।

खासकर रिश्वत से जुड़े मामलों में निगरानी की ओर से लगातार पूरे राज्य में कार्रवाई करने की कई खबरें अक्सर उजागर होते रहती हैं।