बड़ी खबरेक्राइमबिहार

(बड़ी खबर) नया स्कूटी खराब होने पर इलेक्ट्रिक शोरूम में लगाई आग लगभग 50 लाख की संपति खाक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

औरंगाबाद / असामाजिक तत्वों ने  इलेक्ट्रिक शोरूम में आग लगा दी,इस घटना में ओमकार इंटरप्राइजेज पूरी तरह जल गया। शोरूम मालिक अशोक कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
अशोक कुमार सिंह सत्येंद्र नगर स्थित जय मां कॉलोनी के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इस्लाम टोली निवासी विष्णु शरण नाम के एक व्यक्ति ने 31 मार्च 2025 को उनके शोरूम से एक ई-स्कूटी खरीदी थी। 25 जून को वह व्यक्ति शोरूम पहुंचा और बताया कि स्कूटी खराब हो गई है। 27 जून को एजेंसी ने स्कूटी ठीक कर उसे सौंप दी।इसके बाद विष्णु शरण का परिजन प्रेम कुमार शोरूम पहुंचे और बिना वजह मारपीट करने लगे। इस हमले में अशोक कुमार सिंह की दाहिनी हाथ की एक अंगुली टूट गई। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

कहा कि पता कर लेना मैं साईको हूं। उसी समय उन्होंने शोरूम जलाने की बात भी कही थी। अशोक कुमार सिंह शोरूम बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद मकान मालिक ने फोन कर बताया कि शोरूम में आग लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां अफरा-तफरी मच गई। जब अशोक कुमार सिंह पहुंचे तो शोरूम जलता देख हैरान रह गए।अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आग में सात ई-रिक्शा, 36 ई-स्कूटी, स्पेयर पार्ट्स, चाइल्ड जीप और मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। कुल नुकसान लगभग 50 लाख रुपए का हुआ है।