देश - विदेशबिहार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कल 23 जून को ।। 2.2.अम्भो गांव की महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की जांच के लिए राजद ने किया जांच टीम का गठन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए सांगठनिक चुनाव का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन-पूर्व की सारी प्रक्रियाएं पुरी हो चुकी है। कल 23 जून को पटना स्थित राजद के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय ( 2 , वीरचंद पटेल पथ , पटना) में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे एवं राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन के समक्ष पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
24 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। दोपहर 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित है। उसी दिन अपराह्न 4 बजे प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।

2.अम्भो गांव की महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की जांच के लिए राजद ने किया जांच टीम का गठन

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत खरीक प्रखंड के अम्भो गांव में दिनांक 14 जून, 2025 को एक गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जाति की महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की गई है। इस घटना की जांच हेतु राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के द्वारा एक 9 सदस्यीय जांच टीम का गठन निम्नलिखित रूप में किया गया है:- राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल इस टीम के संयोजक होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्रीमती बीमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, मुंगेर लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी श्रीमती कुमारी अनिता, पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, प्रदेश महासचिव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरूण कुमार यादव इस टीम के सदस्य होंगे।

उक्त जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह जांच टीम के सदस्य अरुण कुमार यादव ने देते हुए कहा कि यह जांच टीम दिनांक 24 जून, 2025 को घटना स्थल पर तत्संबंधी वस्तु स्थिति का संकलन कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएं ।