बिहारशिक्षासंस्कृति

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आज शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प लेना है।

IMG 20250612 WA0033 शिक्षा विभाग, बिहार सरकार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहणइस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों, सामाजिक संगठनों तथा जागरूक नागरिकों ने सामूहिक रूप से बाल श्रम उन्मूलन हेतु शपथ ली।

शपथ का उद्देश्य

1. किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन न करना और न ही उसे बढ़ावा देना।
2. अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह सुनिश्चित करना कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाए।
3. समाज में बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर जागरूकता फैलाना।
4. राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना।

शपथ ग्रहण समारोह, शिक्षा विभाग के सचिव श्री अजय यादव के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, साथ ही श्री सुबोध कुमार चौधरी (निदेशक, प्रशासन), श्री जावेद अहसन अंसारी (उप निदेशक, प्रशासन), सुश्री विनीता (विशेष कार्य पदाधिकारी), श्री नीरज कुमार (उप निदेशक, प्राथमिक शिक्षा), श्री संजय कुमार चौधरी (उप निदेशक, प्राथमिक शिक्षा), श्री अब्दुल सलाम अंसारी (उप निदेशक, माध्यमिक), श्री नसीम अहमद (उप निदेशक, उच्च शिक्षा), सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।