देश - विदेशक्राइमबिहार

SSB ने सीमा पर ब्राउन शुगर , बाइक साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। सीमा चौकी – बेतौन्हा के जवानों ने विशेष गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को 48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सीमा स्तंभ संख्या 269/06 से लगभग 2.3 मीटर भारत के क्षेत्र की ओर की गई। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम श्याम लाल सिंह (उम्र 31 वर्ष), पिता का नाम जगजीवन सिंह, ग्राम- हथलेटवा, डाकघर कमलाबाड़ी, थाना- जयनगर (मधुबनी) का निवासी है।

गिरफ्तार व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नेपाल जाने के प्रयास में था, लेकिन सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सफल अभियान के तहत उसे पकड़ लिया। इस दौरान 48 ग्राम ब्राउन शुगर पॉलिथीन में लिपटी हुई बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका पंजीकरण नंबर BR32 AD 3289 है।

गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति और जब्त सामान को पुलिस स्टेशन जयनगर को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

श्री संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट (प्रचालन) ने कहा कि सीमा पर तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, और इस संदिग्ध की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने अपने बयान में कहा, “हमारी टीम द्वारा किए गए इस सफल अभियान से यह साफ है कि हमारी चौकसी और सतर्कता तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। हम इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।”