बिहार

पटना में होगा ऐतिहासिक महिला सम्मेलन : राजकुमारी विभु

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

पटना/ अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनता दल यू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू महिला प्रकोष्ठ के आह्वान पर आयोजित महिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उक्त बातें उक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी विभु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार उक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. भारती मेहता के नेतृत्व में सभी महिलाएं संकल्पित होकर अपनी स्वीकारोक्ति प्रकट करते हुए कहेंगी कि दो हजार पच्चीस फिर से विकास पुरुष नीतीश।
उन्होंने कहा कि जबसे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं , तबसे बिहार का चतुर्दिक विकास हुआ है। महिलाओं को नित्य नई सुविधाएं दी जा रही हैं। हम महिलाओं के बल पर पुन: नीतीश कुमार की सरकार बनेगी, यह तय है।