SSB ने गस्ती के दौरान नेपाल से भारत में तस्करी की जा रही शराब को गाड़ी सहित जब्त
मधुबनी /48वीं वाहिनी की सीमा चौकी पीपरौंन के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 288 से लगभग 1.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में फुलहर गांव के पास एन.एच. 277 पर विशेष गश्त के दौरान नेपाल से भारत में तस्करी की जा रही शराब को गाड़ी सहित जब्त किया है।
जब्त वस्तुओं का विवरण
1. देशी नेपाली शराब (सोफी): 300 मिली x 2250 बोतलें = 675 लीटर
2. वाहन: महिंद्रा जाइलो – 01, रजिस्ट्रेशन नं. एच आर 77 बी 8082
आरोपित व्यक्ति
1. सुरेंद्र मुखिया, उम्र 31 वर्ष, पुत्र किशोर मुखिया l
वर्तमान पता: ग्राम-कौहा बरही, वार्ड नंबर 09, डाकघर:-कौहा, थाना:-हरलाखी, जिला:-मधुबनी, बिहार, 847230
*स्थायी पता* : बिल्डिंग नं.27 मकान नं.ए-3, गली नं. एच1, ईडब्ल्यूएस आवास कोसाद, सूरत, गुजरात, 394107
2. दिलीप मुखिया, उम्र 26 वर्ष, पुत्र पुनित मुखिया
वर्तमान पता: ग्राम:- फुलहर (गिरजास्थान), डाकघर:- फुलहर, थाना:- हरलाखी, जिला:- मधुबनी, बिहार, 847225
स्थायी पता: मकान नंबर 61, नाहरपुर, रोहिणी सेक्टर -7, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली 110085।
समवाय प्रभारी पीपरौंन द्वारा विशेष रणनीति के तहत इस विशेष गश्ती दल में सीमा चौकी पिपरौंन एवं सीमा चौकी फुलर के जवानों को संयुक्त रूप से सामिल कर जब्ती और गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद, जब्त सामान और पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए थाना हरलाखी को सौंप दिया गया है।
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की यह कार्यवाही भारत नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
श्री हरेंद्र सिंह कार्यवाहक कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने कहा कि यह अभियान तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाने और राष्ट्र सुरक्षा को सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस गिरफ्तारी के दौरान हमारे जवानों ने अपनी मुस्तादी और बहादुरी से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर एक कड़ा प्रहार हुआ है। इस तरह के अभियानों से नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
समाप्त ।

