बिहार

संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से भारत सरकार एवं देश के राष्ट्रपति से मांग : उमा कांत यादव,राम अशीष पासवान व राम कुमार यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/राष्ट्रीय जनता दल के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रोफेसर उमा कांत यादव, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से भारत सरकार एवं देश के राष्ट्रपति से मांग किया है कि गरीबों के मसीहा, शोषित पीड़ित व वंचितों की आवाज, समतामूलक समाज व लोगों के आत्म बल व आत्म सम्मान के प्रतीक लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

लालू प्रसाद यादव जिन्होंने समतामूलक समाज का न्यू रखा, समाज के दबे-कुचले का आत्मविश्वास, गरीबों को आवाज दी, संविधान को धरातल पर लागू किया, समरसता एवं दबे-कुचले को सत्ता में भागीदारी दिया, सामंतवाद, पाखंडवाद,शोषणवाद के प्रतिकारक रहे इस सदी के महान समाजवादी महाजनक लालू प्रसाद को यथाशीघ्र भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इस तरह की मांग करने वालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य झमेली महरा, पूर्व प्रमुख व राजद नेता भागेंद्र यादव लदनिया , रत्न पासवान, राम सेवक मंडल, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, सरपंच बिरेंद्र यादव, मोहम्मद हारून, यूसुफ, राम चन्द्र भंडारी, प्रखंड राजद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरिता कुमारी, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष शशि कांत यादव, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, मनोज कुमार,  मुकेश कुमार दीपक कुमार दास, अरुणेश कुमार, राम आशीष यादव सहित अन्य नेतागण शामिल थे।