SSB ने विशेष जाँच एवं छापेमारी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी /48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर एवं बिहार पुलिस ने श्री विवेक ओझा, उप-कमांडेंट (प्रचालन), 48वीं वाहिनी की सटीक सूचना के आधार पर नेपाल सीमा के पास विशेष जाँच अभियान एवं छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को जब्त किया। यह कार्यवाही बॉर्डर पिलर संख्या 284/35 के पास, पिपरौन-जठी रोड एवं गुप्ता हार्डवेयर, पर की गई । इस दौरान टीम ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही दवाओं को जब्त किया ।
जब्त वस्तुओं का विवरण:
1. विशेष जाँच में बरामद:
कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड कफ सिरप (100ML) – 15 बोतल
नाइट्राजेपाम टेबलेट्स (नित्रावेट-10) – 12 टेबलेट
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल – 10 कैप्सूल
साइकिल – 01
2. छापेमारी में बरामद:
कोडीन युक्त कफ सिरप – 95 बोतल
पेंटाजोसिन इंजेक्शन – 180 इंजेक्शन
नाइट्राजेपाम टेबलेट्स (विभिन्न ब्रांड) – 6460 टेबलेट
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल – 442 कैप्सूल
गिरफ्तारी
इस अभियान में एक आरोपी सुमन कुमार राय (उम्र 29 वर्ष, निवासी- जिला- धनुषा, नेपाल) को गिरफ्तार किया गया ।
जब्त सामग्री को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना हरलाखी, जिला मधुबनी (बिहार) को सुपुर्द कर दिया गया है ।
48वीं वाहिनी के कमांडेंट महोदय ने इस सफल अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा: हमारा बल राष्ट्र की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । हमारी टीम ने मुस्तैदी और बहादुरी से इस अभियान को अंजाम दिया, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और कड़ा प्रहार हुआ है । मैं इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई देता हूँ और जनता से अपील करता हूँ कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी देकर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दें ।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि SSB और बिहार पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं । इस तरह के अभियानों से नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे ।

