दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुटौना में मना जश्न कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
मधुबनी/खुटौना प्रखंड में दिल्ली विधानसभा में 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत को लेकर खुटौना प्रखंड में सोमवार को जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत को शानदार बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की।
पीडब्ल्यूडी आईबी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया। इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद थे, जिन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम को भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता करार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और केंद्र सरकार की लोकहितकारी नीतियों का परिणाम है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुटौना समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को और मजबूत करने का संकल्प लिया और आने वाले चुनावों में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।