देश - विदेशबड़ी खबरे

बदलते कालचक्र में प्रथम मुख्यमंत्री को राज्य की जनता 14वां सीएम बनाने के पक्ष में

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

झारखंड /दो पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सहित बारह महिलाओं को टिकट सूची में दो पूर्व सीएम  झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री को पुनः 14वां मुख्यमंत्री बनाएगा।बीजेपी Babulal Marandi को बागडोर सौपने के पक्ष में है।झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की धर्मपत्नी गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा,पूर्णिमा साहू ,नीरा यादव, गीता बालमुचू, अपर्णा सेन गुप्ता, रागिनी सिंह,तारा देवी, मंजू देवी मुनिया देवी सहित बारह महिलाओं को भाजपा ने विधानसभा का टिकट दिया है।

बीजेपी के मौजूदा सूची में अब दो ही पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं एक Babulal Marandi एवं दूसरे चम्पाई सोरेन ही बचे हैं! पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा। वही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा रेस से बाहर ही हैं।

यानि पार्टी ने इशारों में स्पष्ट कर दिया है कि यदि एनडीए सरकार का गठन होता है तो बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास उड़ीसा के राज्यपाल हैं,पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पर झारखंड के पहले मुख्यमंत्री का भारी पड़ना तय है।