48वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा सीमा पर किया बोलोरो पिकअप सहित प्रतिबंधित लहसुन जब्त
मधुबनी/ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, की भारत-नेपाल सीमा चौकी पिपरौन के जवानों द्वारा गस्त ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/7 से लगभ 2.5 कि॰ मी० की दूरी पर भारतीय क्षेत्र मे की गई कार्यवाही के दौरान एक बोलेरो पिकअप में रखा हुआ 225 किलोग्राम प्रतिबंधित लहसुन को गाड़ी सहित जब्त किया गया है।
यह प्रतिबंधित लहसुन नेपाल से भारत लाया गया था, तस्कर SSB गश्ती दल को दूर से देखते ही गाड़ी को लहसुन सहित छोड़कर भाग गए ।
जब्त की गई प्रतिबंधित लहसुन और बरामद बोलोरो गाड़ी को अग्रिम कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय
पीपरौंन के सपुर्द कर दिया गया है।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है।
श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सशस्त्र सीमा बल प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है।