बिहारक्राइम

मुजफ्फरपुर कांड में मुख्य अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी सहित बढ़ते आपराधिक घटनाओं, हत्या ,लूट , बलात्कार लचर कानून व्यवस्था एवं शासकीय विफलता के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ मधुबनी एवं झंझारपुर द्वारा कैडल मार्च निकाला

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी एवं झंझारपुर के द्वारा महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल के आह्वान पर मुजफ्फरपुर कांड में मुख्य अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी सहित बढ़ते आपराधिक घटनाओं, हत्या ,लूट , बलात्कार लचर कानून व्यवस्था एवं शासकीय विफलता के खिलाफ महिला जिला अध्यक्ष मधुबनी रेणु यादव झंझारपुर संगठन जिला अध्यक्ष बबिता कुमारी के नेतृत्व एवं पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव के उपस्थिति में वाटसन हाई स्कूल से जिला समाहरणालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि मोदी शासन में पूरे देश में महिलाओं पर हमले बढ़े हैं।

आशाराम बापू और राम रहीम जैसे बलात्कारियों को पेरोल दिया जा रहा है। बिलकिस बानो के बलात्कारियों और हत्यारों का बीजेपी की ओर से महिमामंडन किया गया था। मुजफ्फरपुर कांड में मुख्य अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिजनों की सुरक्षा और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई। जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा की बिहार में इन दिनों जिस तरह से अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उसे वर्तमान एनडीए सरकार रोकने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुई है। सत्ता के संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। राज्य में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं के कारण नागरिक समाज दहशत में है। अब तो घर के अन्दर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। नाबालिग बच्चियां भी घर से निकलने में अपने को भयभीत महसूस करती है।
केंडल मार्च में गायत्री देवी, विभा कुमारी, मंजू यादव, रेखा कुमारी,रुचि कुमारी,फरहाद जमी,सैरुल खातून, रत्ना देवी, सरिता कुमारी, अनिला पासवान, सुधीरा कुमारी, रामसति देवी, कविता कुमारी, रूबी कुमारी, अरहुला कुमारी, अरूण कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, चरित्र सदा, अमरेंद्र कुमार चौरसिया,रुदल यादव,राजेंद्र यादव, पवन यादव, पप्पू यादव,संजय कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेंद्र चौधरी, राजेश खर्गा सहित सैकड़ों लोग में मार्च में भाग लिए ।