क्राइमबिहार

बिहार में अपराधी मस्त पत्रकार को गोली मारकर किया जख्मी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

नालंदा / बेखौफ अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जानकारी मुताबिक मामला नालंदा और दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके का है जहां जख्मी लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट निवासी दीपक विश्वकर्मा बताये जा रहे हैं। गंभीर रूप से जख्मी हालत में दीपक विश्वकर्मा को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच नालंदा थाना एवं दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई। दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागनी विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर राजगीर से घर लौट रही थी। इसी बीच अचानक राजगीर बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर तेज आवाज हुई और दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घटना के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। गोली किसने और क्यों मारी है इस वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है। गोली गले के पास में लगकर सीने में अटकी हुई है।

वही नालंदा एसपी अशोक मिश्रा अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। जख्मी हालत में रहने के कारण पीड़ित कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।