बिहारस्वास्थ्य

लदनिया में प्रशासन के नाक सामने अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित हो रही मोटी रकम की वसूली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / लदनिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे  नर्सिंग होम जिससे स्थानीय लोग एवं नेपाली लोग ठगा  महसूस कर रहे हैं ।

बता दे की लदनिया बाजार और सेट कई ऐसे अवैध  नर्सिंग होम चल रहे हैं ।जिससे लोगों का जिंदगी खिलौना बन गया है। ना उसमें डॉक्टर रहते हैं ना ही कोई सिर्फ कंपाउंड पर मरीज को इलाज कर मोटी रकम का वसूली करते हैं।

लदनिया  थाना क्षेत्र में एक भी  नर्सिंग होम नहीं है जो सरकार से लाइसेंस लेकर चला रहे हैं। ऐसे कई नर्सिंग होम खुल गए हैं और प्रशासन के नाक के सामने मरीज का इलाज करते हैं और नाजायज वसूली भी करते हैं ।

जिससे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में जब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।