कृषिबिहार

खरीफ़ महोत्सव  2023 का खुटौना में आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / खुटौना प्रखंड में खरीफ़ महोत्सव  2023 का आयोजन आत्मा मधुबनी के द्वारा ई किसान भवन में किया गया। जिसका  प्रखंड बo प्रबंधक विजय शंकर ,सo हाo प्राइमरी प्रबंधक वीर विक्रम सिंह मालवीय, प्रबंधक सहकारिता पदाधिकारी हर्ष बंधन एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष कपिलेश्वर यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।साथ ही अपना-अपना सभी लोगों ने किसान सबंधित बिचार रखें और उन्नत खेती के बारे में किसान को जानकारी दी।

वही प्रबंधन विजय संकर ने कहा कि किसान को समय पर खेती करने से ज्यादा लाभ मिलेगा इसपर किसान भाइयों का विशेष ध्यान देनी की आवश्यकता है।

जिसमें कृषि विभाग के कृषि समन्वयक नीरज कुमार एवं गुरुदयाल पासवान के साथ सभी किसान सलाहकार उपस्थित थे। जिसमें विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों किसान उपस्थित थे।