क्राइमबिहार

पद्मा में पूर्व प्रमुख के घर हथियारबंद डकैतों ने सोने -चांदी व नकद समेत की लाखों की लूट

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र के पद्मा गांव में शुक्रवार की रात पूर्व प्रमुख अरुण रावपाल के घर नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की। घटना सवा बारह से एक बजे रात की है। लोगों के नुकसार 45 मिनट तक डकैतों ने तोड़फोड़ व लूटपाट की। डकैतों की संख्या 25 से 30 थी। सभी हथियार व बम से लैस थे। श्री राउपाल के घर डकैती करने से पहले अपराधियों ने मोहल्ले में पूर्व मुखिया कपिलदेव साफी के घर को बाहर से बंद किया।

इसतरह लगभग 20 से 25 पड़ोसियों के घर की महिलाओं को धमकाया और घर को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पूर्व प्रमुख श्री रावपाल के घर के प्रवेश द्वार पर लगे ग्रिल को खंती व कुलहाड़ी से तोड़ा। ग्रिल तोड़ने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे गृहस्वामी ने अपने भतीजे जीतेंद्र राउपाल के साथ बाहर निकला तो देखा कि दर्जनों की संख्या में अपराधी आंगन में प्रवेश कर गया है। डकैतों ने उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी को थप्पड़ जड़ते हुए मारपीट की। तबतक गृहस्वामी अपने भतीजे के साथ भीतर के दरवाजे से निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। डकैतों ने उनके पुत्र, पुत्रवधू , दामाद व पुत्री के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। शेष चार कमरे में रखे 3 गोदरेज व 2 ट्रंक को तोड़ा। उसमें रखे सोना-चांदी से बने लाखों के आभूषण समेत साढे चार लाख नकद लूट ले गए। सभी अपराधी मोहल्ले के लोगों को दहशतजदा बनाए रखने के लिए 12 बम भी फोड़े, जिसमें तीन लोग चोटिल हो गए। चोटिलों में पुलकित पाल, सुखदेव पाल और सिकंदर साफी शामिल हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को भयमुक्त करने तथा डकैतों में भर पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग की। पुलिस की आहट सुनते ही डकैत भाग गए।

पुलिस ने श्वान दस्ते को बुलाकर जांच की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन कोई उद्भेदन नहीं हो सका। घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार सभी डकैत नेपाल के थे।
उक्त बावत लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।