बिहार

कटिहार में हुए नाव हादसे में 9 लोग लापता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

कटिहार/जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बरड़ी नदी में नौ लोगों से भरी नाव पलट गयी है। घटना मरघीया पासवान टोला के पास घटी है।  सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इसमें नाव पर सवार सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को स्थानीय गोताखोर ने बाहर निकाला है।लापता में तीन महिला और एक बच्चा भी है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।

वहीं बराड़ी के पूर्व विधायक नीरज यादव ने जल्द प्रशासन से गोताखोरों की मदद से लोगों को बाहर निकालने की मांग की है।