क्राइमबिहार

लदनियां की एक विवाहिता ने फंदा लगा की खुदकुशी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/लदनियां  थाना क्षेत्र के पद्मा गांव में पेड़ के सहारे गले में फंदा लगा एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतिका की पहचान पद्मा गांव के ही मनोज रावपाल की पत्नी 30 वर्षीया रूबी देवी के रूप में की गई है।

श्री रावपाल पेट्रोल पंप योगिया पर काम करता है। थाना को घटना की सूचना चौकीदार रमेश कुमार पासवान ने दी। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एएसआई सच्चिदानंद सिंह ने लाश को कब्जे में लिया और लोगों से पूछताछ की। लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है।
पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या-सा प्रतीत होता है।
ग्रामीणों के अनुसार वह विवाह के बाद से ही प्रायः मायके में रहती थी। फिलहाल वह ससुराल में थी। घटना के कारण की सही जानकारी नहीं हो सकी है। चर्चा कई प्रकार की है। असलियत की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल जा सकती है।