संस्कृतिस्वास्थ्य

दुर्लभ संयोग में माँ दुर्गा का हाथी पर आगमन तथा विदाई वर्षो बाद बना ऐसा संयोग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रोहित कुमार की रिपोर्ट

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो चूका है। इस बार मां दुर्गा का आगमन एवं प्रस्थान दोनों हाथी पर हो रहा है। देश और दुनिया के लिए काफी मंगलमय संयोग का संकेत है। वर्षों बाद यह संयोग बना है कि जब माँ दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आगमन तथा हाथी पर ही सवार होकर विदाई भी होंगी।

शारदीय नवरात्रि का आरंभ हस्त नक्षत्र, शुक्ल व ब्रह्म योग, कन्या राशि के चन्द्र व कन्या ही राशि के सूर्य में आनन्दादि महायोग श्रीवत्स में 26 सितंबर सोमवार को हो रहा है। नवरात्रि पूरे 9 दिनों की होगी। देवी भागवत के अनुसार जब मां का आगमन व विदाई हाथी पर होती है देश में खुशहाली का वातावरण निर्मित होता है। पर्याप्त वर्षा से जनता प्रसन्न होती है।

26 सितंबर को घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। वहीं समापन 5 अक्टूबर को दशहरा पर होगा। घट स्थापना सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक का मुहूर्त शुभ है। घट स्थापना करना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है।

भारत में नवरात्रि को महाव्रत की संज्ञा दी जाती है। कहा गया है की  भगवान राम ने भी नवरात्र कर देवी माँ को प्रसन्न किया और विजयादशमी के दिन रावण का संहार किया था। नवरात्र में नव दुर्गाओं की पूजा अर्चना होती है।