बिहार

महावीर कैंसर संस्थान के पास ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़ हादसे में दो व्यक्तियों की मौत अन्य घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/बिहार फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान के नजदीक आज दोपहर एक ताड़ का पेड़ ऑटो पर जा गिरा। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा 5 लोग बुरी तरह से  घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने फुलवारी पटना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते लोगों ने फुलवारी शरीफ नगर परिषद के खिलाफ जमकर आवाज लगाई।

बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ नगर परिषद की जेसीबी गाड़ी सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के पास  डंपिंग यार्ड में कचरा उठा रहा था तभी अचानक जेसीबी गाड़ी ताड़ के पेड़ से जा टकराई। ताड़ के पेड़ से टकराते ही ताड़ का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही ऑटो पर जा गिरी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।

पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है ।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद फुलवारी शरीफ के द्वारा सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के बगल में डंपिंग यार्ड बनाया गया है जो सरासर गलत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान में कटिहार से इलाज कराने आए विनोद सिंह एवं मोहम्मद अलाउद्दीन की मौत इस हादसे में हो गई है जबकि छोटन सहित चार अन्य लोग घायल हैं।