बिहार

विधायक मीणा कामत ने चलाया सदस्यता अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी /बिहार  बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने अपने आवास मतनाज़े गांव में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। बैठक में सदस्यता अभियान की सफलता पर विमर्श पर चर्चा हुई। विधायक अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। उनके आदेशानुसार प्रत्येक गांव व टोले- मोहल्ले के लोगों से सम्पर्क साधने, किये गये कार्यों को बताने तथा पार्टी के जनाधार की मजबूती के लिए सघन सदस्यता अभियान चला रहे हैं जिसकी शुरूआत हो चुकी हैं।

जो स्वागत योग्य कदम है। इसी प्रकार हम पंचायत व गांव स्तर पर लोगों की बैठक बुलाकर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जोश भरे स्वर में जताई।

उपस्थिति में कारी ठाकुर लदनियां प्रखंड अध्यक्ष, केशव कुमार सिंह पूर्व मुखिया, असोक मंडल मुखिया, विंदु कामत, शचीन्द्रनाथ सिंह, चांद कामत, बिनोद कामत, पिंटू झा, देवनाथ कामत, बलराम सहनी अन्य प्रतिनिधि व लोगो महजूद दे।