बिहार

एस एस बी ने 90 बोतल शराब के साथ नाव को किया जप्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

सुपौल/बिहार में शराबबंदी पूर्ण रुप से लागू होने के बाद भी सुपौल जिला में शराबबंदी पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसका कारण है सुपौल जिला से सटे नेपाल का होना जो खुला सीमा है। सशस्त्र सीमा बल  एसएसबी  के जवानों ने 690 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने  बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 221 के क्षेत्र से जलमार्ग के रास्ते तस्कर नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ शराब की अवैध तस्करी करने वाले हैं। तस्करी को रोकने के लिए एस एस बी सीमा चौकी नरपतपट्टी और सिमरीघाट की संयुक्त नाका दल का गठन किया गया।

कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि दूर एक नाव जलमार्ग से नेपाल से भारतीय क्षेत्र की ओर धीरे-धीरे प्रवेश कर रहे है। तस्कर भारतीय प्रभाग मे प्रवेश करने के उपरांत एसएसबी के होने की शंका के मद्देनजर अंधेरे का लाभ उठाकर नाव को नाका पार्टी से काफी दूर छोड़ कर भाग गया। नाका दल द्वारा नाव को अपने कब्जे में बिहार में शराबबंदी पूर्ण रुप से लागू होने के बाद भी सुपौल जिला में शराबबंदी पूरी तरह लगभग  90 बोतल शराब के साथ नाव  को जप्त किया ।