बिहार

बीडीओ ने एकहरी पंचायत के जनतादरवार में सुनी जरूरतमंदों की फरियाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट – अमरनाथ यादव

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के पुस्तकालय भवन एकहरी में बुधवार को जनता दरवार का आयोजन बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की मौजूदगी में किया गया। इसक्रम में उन्होंने जरूरतमंद लोगों की फरियाद सुनी। महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों ने ग्रामीण दबंगों के कारण हकमारी होने की बात कही। संबंधित पदाधिकारियों को बीडीओ ने कई आवश्यक निर्देश दिए।

खासकर राशन कार्ड, दिव्यांग, मुख्यमंत्री नलजल योजना, गलीनाली, बाल विकास परियोजना, राजस्व, पीएम आवास, शिक्षा, कृषि, लोहिया स्वच्छता अभियान, पेंशन से संबंधित शिकायतों को उन्होंने गंभीरता से लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा लगाए गए शिविर तथा संबंधित अभिलेखों का मुआयना किया। कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निवटारा  किया गया।

जनतादरवार में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशीथ नंदन, सीडीपीओ रंजना कुमारी, जेई बिजली पंकज शर्मा, मुखिया चन्द्रकला देवी, उपमुखिया पुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि शोभाकांत राय व वार्ड सदस्य समेत सैकड़ों फरियादी मौजूद थे।