बिहार

लोगों को रौव दिखाते फर्जी डीएसपी गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट : संजय श्रीवास्तव

पटना/ पटना मंगलवार की रात गांधी मैदान की पुलिस ने फर्जी डीएसपी को कारगिल चौक से किया गिरफ्तार l  टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि विजय मधुबनी जिले के आंध्रामठ थाना अंतर्गत जरौली गांव का निवासी है l उसने पटना के लंगर टोली मोहल्ले में रहकर बीपीएससी बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहा था l

वह अपने स्वजनों से झूठ बोला था कि उसे डीएसपी की नौकरी लग गई है l  विजय मंगलवार की रात अपने मित्र से मिलने जा रहा था और स्टेशन गोलंबर से गांधी मैदान आने के लिए ऑटो पर सवार हुआ कारगिल चौक उतरकर ऑटो वाले को दस रुपया की  जगह पांच किराया दिया तो ऑटो चालक ने 10 रूपए  मांगे जिसके बाद दोनों में तू तू मैं मैं होने लगा l  तभी दरोगा प्रमोद कुमार की नजर इन लोगों पर पड़ी और अपने दल बल के साथ पहुंचकर माजरा पूछा तो विजय उन्हें ही डीएसपी का धौश दिखा हड़काने लगा l  जिसके बाद दरोगा प्रमोद कुमार को संदेह हुआ और विजय को हिरासत में ले लिया l  पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ पुलिस के अनुसार विजय पिछले 10 माह से जालसाजी का काम कर रहा था l