बिहार

जदयू विधायक मीना कामत ने खाजेडीह में किया छठ घाट का उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड की खोजा पंचायत के खाजेडीह के शिवम चौक के समीप स्थित लड्ही पोखरा में निर्मित घाट का उद्घाटन विधायक मीना कामत ने शुक्रवार को फीता काटकर किया।  इसका निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 7 . 58 लाख की लागत पर किया गया है। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती कामत ने कहा कि क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करना उसकी पहली प्राथमिकता है। इस तालाब में घाट का निर्माण छठ व्रतियों को सुविधा प्रदान करने के लिए कराया गया है। इसकी मांग इस मोहल्ले की महिलाओं ने की थी। उन्होंने कहा कि छठ घाट बन जाने से आसपास के छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में पूर्व से होती आ रही कठिनाई दूर होगी।

 

 उन्होंने कहा कि बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण लोकहित में कराया जा चुका है। अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विधायक ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने-बचाने के लिए सामाजिक दूरी व साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने का आग्रह  किया।

मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष कारी ठाकुर, मुखिया फुलकुमारी देवी के पति व प्रतिनिधि प्रह्लाद राय, अरु कुमार कुशवाहा, कन्हैया झा, चांद कामत, दशई चौधरी, दिलीप चौधरी, देवकांत कामत समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।