बिहार

जदयू विधायक मीना कामत ने हर घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बाबूवरही विधानसभा की जदयू विधायक मीणा कामत ने प्रखंड के पथराही पंचायत के गांव समेत अन्य गावों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर- घर जाकर लोगों से मुलाकात की और लोगों की बातें सुनीं। लोगों की समस्या में नलजल, जलजमाव,
साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट्स, सड़क की मरम्मत, कृषि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन आदि शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं से भी मुलाकात की।
विधायक ने लोगों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री को विकासपुरूष बताते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन की इस सरकार में लोग अमन चैन की जिन्दगी जी रहे हैं। कहा कि संबंधित समस्याओं का निदान कराने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कुछ समस्याओं के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिन्हा, मुखिया आनंद कमार, अरुण कुशवाहा, धनिकलाल सिंह समेत दर्जनों लोग थे।