बिहार

ईदगाहों में हुई नमाज पर हिन्दुओं ने दी शुभकामनाएं

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /ईद पर्व के अवसर पर प्रखंड के ईदगाहों में मंगलवार को नमाज अदा करने मुस्लिम बिरादरी के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिर्जापुर हनुमाननगर समेत सभी ईदगाहों में मुसलमानों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई। नये वस्त्रों में पहुंचे मुसलमानों ने पाकीजगी के साथ नमाज अदा की।
इस अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से मिलते हुए शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर पहुंचकर संदेश देने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, भाकपा के अंचलमंत्री रामचन्द्र यादव, पूर्व मुखिया रामदेव यादव, पूर्व उपप्रमुख रामचन्द्र ठाकुर, रामकुमार यादव, छौड़ही के मुखिया रवीन्द्र पासवान, मुखिया अशोक मंडल, लीला देवी, कविता देवी, सुजित पासवान, प्रह्लाद राय, फुलकुमारी देवी, रामदेव महतो, अरुण कुमार यादव, मनोज यादव, अजीत सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
नमाज के बाद हिन्दू बिरादरी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।