बिहार

संजय कुमार यादव लदनियां प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के वार्ड सदस्यों की बैठक खाजेडीह स्थित पंचायत सरकार भवन में हुई। खोजा पंचायत के उपमुखिया संजीत कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
चुनाव की कार्यवाही के अनुसार संजय कुमार यादव को संघ का अधयक्ष, अशोक कुमार यादव को उपाध्यक्ष, श्याम सुन्दर चौधरी को सचिव, राजेन्द्र राम को महासचिव, विनोद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, इनरदेव मंडल को प्रवक्ता, श्रीनारायण यादव को संयोजक व रेखा कुमारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
मौके पर हीरा कुमार चौधरी समेत अधिकतर वार्ड सदस्य मौजूद थे। लोगों ने नवनिर्वाचित उक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।