बिहार

कटेसर पंचायत के मुखिया अभिषेक सिंह उर्फ छ़ोटु यादव ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राजद का सदस्यता ग्रहण ली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कर्यालय में एक सादे समारोह में कटेसर पंचायत के मुखिया अभिषेक सिंह उर्फ छ़ोटु यादव ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राजद जिला अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।

उनहोंने कहा कि राज्य में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीति व सिद्धांत में विश्वास रखतें हुए सदस्यता ग्रहण की है ।

जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव ने कहा कि राजद समाजिक न्याय की धारा में विश्वास रखने वाली पार्टी है ,पूरे प्रदेश में 80 प्रतिशत राजद पृष्ठभूमि वाले लोग जीत कर आये हुए हैं ।इनके आने से पाटी मजबूत होगी ,पार्टी ने इन्हें पटना जिला राजद के उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। आज से ये पार्टी द्बारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में चढ़ कर भाग लेगे।

उपस्थित लोगों में प्रदेश महासचिव राजदेव यादव, पटना जिला राजद महासचिव संकेश कुमार, नीरज कुमार, समीर कुमार, सुदामा सिंह, संजीव सिंह, कर्यालय सचिव चन्देश्वर सिंह इत्यादि शामिल थे।