बिहार

पंचायती राज पदाधिकारी ने परवा बेल्ही वार्ड नम्बर 15,16,17 का औचक निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट सुरेश कुमार गुप्ता

मधुबनी / अनुमंडल मुख्यायल जयनगर के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जयनगर के द्वारा ग्राम पंचायत परवा बेलही के पंचायत सरकार भवन एवं जल – नल योजना की समीक्षा की गई साथ ही पंचायत सरकार भवन में बैंक की शाखा खोलने हेतु विचार किया गया ।वही परवा बेल्ही के पँचायत के वार्ड 15,16,17,में प्रतिनिधियो के समक्ष नलजल योजना की जांच पड़ताल किया है ।

पंचायती राज पदाधिकारी  संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि जयनगर प्रखण्ड के परवा बेल्ही के वार्ड नम्बर 15,16,17 का औचक निरीक्षण किया गया ,साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ,मुख्यमंत्री बिहार का सात निश्चय योजना का महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत हर घर शुध्द जल पहु पहुचना  है ।

मौके पर स्थानीय निवासी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।